Kannauj News : गाड़ी तो दूर की बात जनाब अब उसके पहिये तक सुरक्षित नहीं, देखें सीसीटीवी वीडियो

0
IMG-20231112-WA0001

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

कन्नौज जिले मे इन दिनों चोरियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोर किसी न किसी पर हांथ साफ कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है । ऐसी ही एक चोरी की घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई जिसमे शहर के अंदर चोर घर के बाहर खड़ी आटो से उसका पहिया खोलकर चोरी करते देखा जा रहा है। चोरी का यह सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस चोर की तलाश मे जुट गई है।

पूरा मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया शेखाना का है । जहां देर रात एक चोर ने शीबू सैनी के घर के पास खड़ी एक आटो का पहिया खोलकर चोरी कर लिया। इस बात की सूचना जब सुबह लोगों को हुई तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगाला गया जिसमे चोर की करतूत कैमरे मे कैद हो गयी। सीसीटीवी मे साफ देखा जा रहा है कि एक चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए आराम से आटो के पास आया और ऑटो का पहिया खोलकर अपने साथ ले गया, लेकिन शातिर चोर को यह नहीं मालूम था कि उसकी यह हरकत तीसरी आँख देख रही है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गयी। सुबह जब लोगों को आटो के पहिया चोरी होने की जानकारी हुई तो सीसीटीवी खंगाला लिया जिसमें चोरी करते चोर साफ नजर आ रहा है।

सीसीटीवी के आधार पर मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि चोरी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी गयी है ।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading