Kannauj News : कन्नौज में देखें गालीबाज़ बाबू को, जो अपने ही कर्मचारी को दे रहे हैं भद्दी-भद्दी गालियां

0
1
सरकारी कुर्सी मिलने के बाद  लोग यह तक भूल जाते है कि हमको कब और किसके साथ कैसा आचरण करना चाहिए । कुछ लोग चाहें घर हो या आफिस दोनों जगह अपनी दबंगई जमाने मे कोई कसर नहीं छोड़ते है ऐसा ही एक दबंग बाबू का भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए एक वीडियो इन दिनों जिले भर मे तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो मे साफ देखा जा रहा है कि एक कुर्सी पर बैठा हुआ बाबू अपने ही कार्यालय मे स्टाफ के एक कर्मचारी पर एक छोटी सी बात को लेकर कैसे आग बबूला हो रहा है । इस दौरान वह कर्मचारी को इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है जिसको सुनकर हर कोई समाज का पढ़ा-लिखा व्यक्ति शर्मशार हो जाएगा । आइये अब आपको हम आगे बताते है कि यह बाबू कौन है और किस बात पर यह अपने कर्मचारी पर गालियों की बौछार कर रहे है ।
वीडियो मे शर्मशार कर देने वाली गालियां देते यह कन्नौज के विकास भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय के प्रधान सहायक पद पर तैनात कलीम खाँ साहब है। जिनका पारा मात्र इतनी सी बात पर चढ़ गया कि इनके कार्यालय के एक कर्मचारी ने फर्रुखाबाद टू लिख दिया था। इस बात से वह भड़क गए और फिर सामने खड़े कर्मचारी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए फटकार लगाने लगे। लेकिन शायद उनको यह नहीं मालूम था कि उनके कार्यालय मे उनकी इस हरकत का कोई वीडियो भी बना रहा है। कार्यालय के किसी कर्मचारी ने इस दौरान उनका गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । जिसके बाद यह वीडियो इन दिनों जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है जो तेजी से वायरल हो रहा है ।
वीडियो सामने आने के बाद प्रधान लिपिक अब इस मामले को फर्जी बता रहे है उनका कहना है कि वीडियो उनको बदनाम करने की नियत से बनाया गया है जिसमे उनकी आवाज ही नहीं है। जायादा सवाल करने पर उन्होने चूपी साध ली । तो वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो सामने आया है जिसकी जांच कारवाई जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई का प्रावधान बनता है ।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading