Kannauj News : यातायात प्रभारी ने जनता को दी यातायात नियमों की जानकारी

0
IMG-20231118-WA0070
( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खान द्वारा तिर्वा क्रासिंग ऑटो/ टेंपो स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि टेंपो या ऑटो अथवा ई रिक्शा में मानक के अनुरूप ही सवारी बैठाएं। यदि मानक से अधिक सवारियां बैठी पाई जाएंगी तो ओवर लोडिंग में चालान किया जाएगा।
तिर्वा क्रासिंग पर पटरी पार पुल के नीचे ऑटो / टेंपो या ई- रिक्शा खड़े पाए जाएंगे तो नो पार्किंग में चालान किए जाएंगे। आसपास रहने वाले लोगों को निकलने में दिक्कत होती है, क्योंकि टेंपो/ऑटो या ई रिक्शा चालक अपने वाहनों को रास्ते में खड़ा करके सवारियां भरते हैं। अब वहां पर खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading