Kannauj News : एसपी ने दो इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव जबकि चार नए इंस्पेक्टर को दी तैनाती
( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है,जबकि नए चार इंस्पेक्टरों को तैनाती भी दी हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने सदर कोतवाल अजय कुमार अवस्थी को ठठिया थाने की कमान सौंपी। ठठिया थाने में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार शुक्ला को तिर्वा कोतवाली का अतिरिक्त इंस्पेक्टर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी।इसके साथ ने पुलिस लाइन में मौजूद इंस्पेक्टर विष्णुकांत तिवारी को सदर कोतवाली का कार्यभार सौंपा गया।
पुलिस लाइन में विश्वनाथ मिश्र को चुनाव सेल प्रभारी का भार सौंपा गया। चंद्र प्रकाश तिवारी को छिबरामऊ कोतवाली भेजा गया।पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया।इसके साथ सभी को तत्काल रूप से अपने कार्यभार को ग्रहण करने का एसपी आदेश दिया हैं।