Kannauj News : इन दिनों देखने को मिल रहा है विचित्र बुखार का कहर, छात्र की मौत से मचा हड़कंप 

0
IMG-20231016-WA0046
( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले के तालग्राम में बुखार से इकलौते बेटे की मौत से घर में हड़कंप मच गया। इंटरमीडिएट का छात्र था और पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। लेकिन गुजरात में बुखार आने से किशोर की अस्पताल में ही मौत हो गई।

थानाक्षेत्र के ग्राम तिसौली निवासी महेंद्र सिंह यादव 18 वर्षीय बेटे आनंद सिंह के साथ गुजरात में रह रहे थे । जहां वह एक प्राइवेट नौकरी करके अपने बेटे को पढ़ा-लिखा रहे थे। चार दिन पहले बुखार आने पर उसको निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान कल रात उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजन एंबुलेंस से शनिवार देर शाम शव लेकर गांव पहुंचे। बुखार से इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। बेटे की मौत से मां बेसुध पड़ी रही।

कलौता पुत्र था म्रतक

म्रतक छात्र कक्षा 12 मे पढ़ रहा था, पढ़ने मे होशियार होने की बजह से उसको उसके पिता अपने साथ गुजरात लिवा ले गए थे; जहां पर पढ़ाई के दौरान अभी चार दिन पहले वह बीमार पड़ गया। उसको बुखार ने बुरी तरह से जकड़ लिया । आनन-फानन उसके पिता ने नर्सिंग होम मे इलाज हेतु भर्ती कराया लेकिन विचित्र बुखार की चपेट मे आकर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

विचित्र बुखार से बढ़ रहे है मरीज 

कन्नौज जिले में मौसम के मिजाज में हो रहे बदल से लोग को खांसी, बुखार, दस्त की समस्याएं हो रही है। इस दौरान विचित्र बुखार का कहर भी देखने को मिल रहा है । इसकी चपेट मे हर कोई आता जा रहा है जिससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ्ने से समस्याएं हो रही है। इससे अस्पतालों में मरीजों का हुजूम इलाज के लिये पहुंच रहा है। आज 1538 मरीजों ने सीएचसी और पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में इलाज कराया है। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व तीन नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर  मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें 625 पुरुष, 573 महिलाओं के साथ 340 बच्चे भी इलाज कराने पहुंचे। केंद्रों पर सुबह नौ बजे से दोपहर तक मरीजों का आरोग्य केंद्र पर डॉक्टर से इलाज कराते मरीज का तांता लगा रहा। ओपीडी में मरीजों की लंबी लंबी लाइने लगी रही। मेले में मरीजों ने खांसी, बुखार, दस्त का इलाज कराया। डॉक्टरों ने बारी बारी से सभी मरीजों का इलाज किया। कई मरीजों की बीमारियो से संबंधित जांचे भी करवाई। इस समय बुखार के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेला में आयुष्मान योजना के तहत 59 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए । स्वास्थ्य कर्मचारियों में 302 रोगियों की कोविड जांच की है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading