“फतेहपुर” में “रिश्वत” लेते पकड़ा गया “लेखपाल” – जल्दी जानिए “कौन” था वो चेहरा
रिपोर्ट – मोहम्मद लईक – फतेहपुर जनपद
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर में रिशवत खोरी के मामले में पहले भी कई लेखपाल रंगे हाथों पकड़े जा चुके है। कुछ एक बार फिर ऐसा ही हुआ सोमवार को। जब सदर तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल को तांबेश्वर मंदिर के पास से जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत ले रहा था। तभी प्रयागराज से आई एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पांच हजार रुपये भी बरामद किया है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
इस तरह से हुई गिरफ़्तारी
विस्तृत जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी शिव शोहन तिवारी खानपुर हल्के के लेखपाल प्रमोद कुमार से जमीन की पैमाइश करवाने के लिए मिला था। लेखपाल ने पैमाइश करने के लिए पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर पीड़ित ने जमीन की पैमाईश कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत माँगने की लिखित शिकायत एंटी करप्शन प्रयागराज से 29 सितंबर 2023 को की थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन अधिकारी ने मामले की जांच की तो सही पाया। किसान शिव सोहन ने एंटी करप्शन टीम के जिले आने पर हल्का लेखपाल प्रमोद कुमार से दूरभाष पर बातचीत की और तांबेश्वर मंदिर के पास बुलाया लिया। लेखपाल प्रमोद ने भूमि सीमांकन के नाम पर रिश्वत की ली गई पांच हजार की रकम लेकर जाने लगा, तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया और आरोपी लेखपाल को लेकर थाने लेकर पहुंच गई। जहां कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।