Kannauj News : गैस सिलेंडर से लगी आग ने किया आशियाना राख

0
IMG-20240622-WA0044

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में अचानक एक घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से अफरा तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कशिश की लेकिन आग भड़कती चली गयी। आग का ताण्डव देख लोगों ने इस बात की सूचना फायरबिग्रेड को दी जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई पर एक ग्रामीण की गृहस्थी राख का ढेर बन गई।

जानकारी के मुताबिक जिले के थाना छिबरामऊ के गांव अहिरूआ राजारामपुर गांव में शनिवार को एक घर पर गैस सिलेंडर से खाना पीना बनाया जा रहा था। एका एक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया। तेज आग की लपटों को निकलते और भगदड़ मचते देख गांव में भी हड़कंप मच गया। ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और अस्थाई संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग पर काबू ना पा सके। जिसके बाद फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पा पाया।

इस दौरान गांव के निवासी मो. रफीक का आशियाना और घर पर रखा अनाज, कपड़े, वा अन्य हज़ारों की सामग्री राख का ढेर बन चुकी थी। घटना के दौरान आग बुझाये जाने तक हड़कंप का माहौल रहा।पी  पीड़ित मो० रफीक ने बताया कि घर में उस समय अचानक हादसा हो गया जिस समय गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। अचानक धमाके साथ लगी आग से पूरा घर डर गया और सब लोगों में अफरा तफरी मच गया। आनन फानन आग पर काबू पाने के लिए सभी ने प्रयास किया लेकिन जब आग नही बुझी तो फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading