Kannauj News : समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी पीड़ितों की समस्याये

0
IMG-20240622-WA0018

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद ने कन्नौज के थाना ठठिया में पीड़ित फरियादियों की समस्यायें सुनी। अवैध कब्जों की शिकायतों पर कानूनगो को फटकार भी लगाई गई।

बताते चलें कि डीएम और एसपी शनिवार को थाना ठठिया में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। यहां ठठिया कस्बे के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जैनपुर मार्ग पर किये जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत अधिकारियों से की। जिस पर मौके पर मौजूद कानूनगो को अधिकारियों ने तलब कर फटकार लगाते हुये अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। सरकारी नाली पर अवैध कब्जे की शिकायत से लेकर जमीनी विवाद के कई मामले अधिकारियों के दरबार में समाधान के लिये ग्रामीणों द्वारा लाये गये। पट्टे की भूमि की पैमाइश के नाम पर धन उगाही जैसे आरोप लगाते हुये पीड़ित फरियादियों ने अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जिन लोगों को पट्टा किया जा रहा है उनकी जमीन जैनपुर रोड के निर्माण के लिये अधिग्रहीत की जा चुकी है। इसके बाद भी राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने रकवे से अधिक भूमि को नापकर दे दिया है।

जमीन के अन्य कब्जों के मामले भी समाधान दिवस में फरियादियों ने रखे। पुलिस से संबंधित शिकायतें भी पीड़ित फरियादियों ने अधिकारियों के सामने रखी। इसके अलावा कुछ अन्य विवादित प्रकरण भी समाधान दिवस में लाये गये। इस दौरान कई समस्याओं का अधिकारियों ने निस्तारण करते हुये शेष मामलों के लिये पुलिस और राजस्व टीम को कडी हिदायत देते हुये प्रमुखता से हल करने के निर्देश दिये। बड़ी संख्या में ग्रामीण और कस्बे के ग्रामीणों की भीड़ समाधान दिवस में मौजूद रही।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading