Kannauj News : पेट्रोल पंप के निकट डीसीएम में लगी आग, मचा हड़कंप

0
WhatsApp Image 2024-06-12 at 16.56.30(1)

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिला मुख्यालय से सटे राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पाल चौराहे के निकट एक बडा हादसा टल गया। गत्तों को लादकर जा रही एक डीसीएम जैसे ही इंडियन पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, अचानक उसमें आग लग गई। डीसीएम मे आग देख लोगों मे हड़कंप मच गया । गलीमत यह रही कि निकट ही स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी सावधान हो गये और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा थोड़ी सी देर और होती तो एक बड़े हादसे को टालना मुश्किल हो जाता।

बताते चलें कि बुधवार की दोपहर राष्ट्रीय राज्यमार्ग छिबरामऊ की ओर से एक डीसीएम कानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही डीसीएम पाल चौराहे के निकट पहुंची, तभी इंजन से धुंआ उठने के साथ ही आग लग गई। डीसीएम का चालक इससे पहले कुछ समझ पाता, आग ने तेजी पकड़ ली। खास बात यह रही, कि जिस जगह डीसीएम में आग लगी, उससे चंद कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। डीसीएम में आग लगने के बाद ड्राइवर के नीचे उतरकर चिल्लाने के बाद पेट्रोल पम्प पर काम कर रहे कर्मचारी सजग हो गये। आनन फानन में पेट्रोल पंप तक तेज हवा चलने के कारण कहीं आग ना पहुंच जाये, मौके पर पैनी की व्यवस्था करते हुये कर्मचारियों द्वारा फायर बिग्रेड टीम को आग लगने की सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम और पंप कर्मियों की मदद से लगी आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि शार्ट सर्किट के कारण डीसीएम में आग लगी थी।
आग लगने से उस पर ऊपर रखे हजारों कीमत के गत्ते भी जल गये। उधर आग की घटना के दौरान सड़क पर भीड़ जुटी गई जिससे लोगों मे हड़कंप मच गया। आग पर काबू किये जाने के बाद बड़ा हादसा टलने से राहत की सांस ले जा सकी।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading