Kannauj News : नगरपालिका की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चला बुलडोजर

0
IMG-20240612-WA0058

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

नगरपालिका की जमीन पर बुलडोजर गरजा तो दुकानदारों से लेकर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते नौ दुकानदारों की दुकानें बुलडोजर ने जमींदोज कर दीं।
बताते चलें कि कन्नौज जिले के गुरसहायगंज की नगर पालिका की जमीन पर बीते कई वर्षों से कुछ दुकानदारों का कारोबार जारी था। नगर पालिका की इस जमीन पर बीते काफी समय से पलिका और क्षेत्रीय निवासी गोवर्धनलाल के मध्य विवाद चल रहा था। इसको लेकर बाइट कई वर्षों से मुकदमा भी चल रहा था। कुछ समय पहले नगर पालिका की जमीन पर दुकानें रखकर अपना कारोबार करने वाले दुकानदारों का मुकदमा खारिज हो गया। जिसके बाद दुकानदार मुंसिफ कोर्ट से स्टे लेकर अपना कारोबार करने लगे। गत दिन मंगलवार को एसडीएम कोर्ट से दुकानदारों द्वारा लिया स्टे खारिज कर दिया गया। जिसके बाद नगर पालिका की जमीन पर कार्यवाही का सिलसिला शुरू हुआ। बुलडोजर ने नगर पालिका की जमीन पर रखी 9 दुकानदारों की दुकानें जमींदोज करना शुरू कर दिया।
कस्बे में बुलडोजर गरजा तो पालिका की जमीन पर दुकानें रखे दुकानदारों से लेकर अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पालिका की जमीन पर दुकानें रखे दुकानदार फैजुद्दीन, मो. शेर, सलीम, बब्लू, नवीशेर, विनोद शर्मा, मुन्ना, आफताब, की दुकानें जमींदोज कर दी गईं। दुकानदारों का कहना था कि नगर पालिका के चेयरमैन तानाशाही पर उतारू हैं। जिस जमीन पर वर्षों से हम लोग काबिज हैं और अपनी रोजी रोटी चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं, उस जमीन को नगर पालिका प्रशासन ने हमसे छीन कर हमें और हमारे परिवारों को बेघर कर दिया। पीड़ित दुकानदार अब उपरोक्त मामले में कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading