Kannauj News : बिजली पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
यूपी के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ से अपने गांव चचियापुर जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी युवक घायल हो गया। पुलिस ने म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही घायल को इलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।

जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी मोहित पुत्र चंद्रपाल एवम सुमित कुमार अपने कोसी कार्य से इंदरगढ़ आये थे। कार्य निपटाने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव वापस जा रहे थे। बाइक को मोहित चला रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार इंदरगढ़ तालग्राम थाना के बार्डर ईशन नदी पुल के निकट बंजारन डेरा के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर निकट खड़े एक बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।
सुमित की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी थी।
खबर लिखे जाने ताक मृतक के साथी मोहित का उपचार जारी था।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गए । टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनको एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया और म्रतक के साथी मोहित का उपचार जारी है । म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।