सीमा पर निगरानी करेगी कानपुर की सर्च लाइट
कानपुर की कालिन इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी में बनी सर्च लाइट से भारत बांग्लादेश बॉर्डर की निगरानी की जाएगी बॉर्डर में घुसपैठियों की आशंका को देखते हुए बीएसएफ ने 50 सर्च लाइट का शुरुआती आर्डर कंपनी को दे दिया है। पनकी स्थित कंपनी के निदेशक महेंद्र अवस्थी ने बताया कि मोटराइज्ड सर्च लाइट पूरी तरह से भारतीय है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इसे बनाया गया है। यह हाइब्रिड सर्चलाइट है इसका वजन 7 किलो है और इसका उपयोग कई साल तक किया जा सकता है।

किसी भी दिशा में घूम सकेगी सर्च लाइट रिमोट कंट्रोल से होगी संचालित
कानपुर में बनने वाली इस सर्चलाइट की मदद से 1 किलोमीटर तक की रेंज में नजर रखी जा सकती है ।रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाली सर्च लाइट को किसी भी दिशा के साथ ऊपर नीचे घुमाया जा सकता है। और खास बात यह है की मौसम के अनुकूल है और वाटर प्रूफ है इससे रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जाता है दूर बैठा सुरक्षा कर्मी भी बॉर्डर पर आसानी से नजर रख सकता है और किसी भी प्रकार की घुसपैठ की गतिविधियों को रोका जा सकता है।

बांग्लादेश में इस समय चल रहा है बवाल
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान समय में बवाल मचा हुआ है। वहां रहने वाले तमाम लोग बांग्लादेश छोड़ने को मजबूर हैं। और भारत में घुसने के लिए बॉर्डर का रास्ता चुन सकते हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है बांग्लादेश के बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने के लिए बीएसएफ इस आर्डर की आपूर्ति पहले मांग रही है।