Kannauj News : मोटरसाइकिल पर टंगा नोटों से भरा बैग हुआ गायब, मचा हड़कंप

0
IMG-20231025-WA0048
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले मे मोटरसाइकिल के हैंडिल पर नोटों से भरा बैग छोड़कर युबक दुकान अन्दर चला गया वापस आने पर बैग गायब देख दम्पति के होश उड़ गए । मौके पर हड़कंप मचा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई । वही घटना की सूचना पीड़ित ने चौकी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई।
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मलिक पुर निवासी विजय कुमार पुत्र रामदास अपनी पत्नी रौनक व बच्चे के साथ नगर में आये वही  स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पांच लाख रुपये निकाल कर बेग में रखकर मोटरसाइकिल के हैंडल पर टांग लिया और घर के लिए चलदिये खड़नी कस्बे स्थित टेलर की दुकान से पत्नी की साड़ी में पीको लगवाने के बाइक सवार दम्पति चले गए और नोटों से भरा बैग हैंडल पर ही टंगा छोड़ गए बच्चे को दूध पिलाने के लिए बोतल लेने के लिए वापस आया तो मोटरसाइकिल से नोटों से भरा बैग गायब देख होश उड़ गए वही इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचगया पीड़ित दम्पति ने चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी जिसपर पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading