Kannauj News : समाज की एकजुटता और शिक्षा के अलावा पीड़ितों की मदद हो हमारा असल उद्देश्य

0
WhatsApp Image 2024-06-30 at 17.09.21(1)

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

ब्राह्मण समाज की नींव है। सबसे प्रबुद्ध वर्ग में स्थान पाने वाला ब्राम्हण समाज का लोग आज भी अनुसरण करते हैं। आज हम समाज के सभी छोटे बड़े लोगों को अपने अंदर किसी भी प्रकार के अहम को त्यागना ही होगा तभी हमारा समाज उन्नति की ओर अग्रसर होगा। रविवार को प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण महा सम्मेलन परशुराम सेवा संस्थान और परशुराम सेना प्रकोष्ठ के बैनर तले कन्नौज के तिरवा नगर में आयोजित किया गया। नगर के तिर्वा ठठिया मार्ग पर उत्सव लॉन में आयोजित समारोह में ब्राम्हण समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय दुबे और संचालन अजय चतुर्वेदी ने किया।

कार्यक्रम में राष्टीय महासचिव विष्णु शुक्ला, शैलेंद्र कुमार, संजय पाठक, सुधीर द्विवेदी, त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी, श्याम पांडे, अमरनाथ दुबे, प्रशांत एडवोकेट, राजेश तिवारी, सुधीर द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, आयुश तिवारी, अमित तिवारी, विनय द्विवेदी, प्रमोद दुबे, सुनील शुक्ला, अभिषेक पांडे, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अपने विचार रखे। उपरोक्त सभी का एक ही संदेश था कि आज समाज में ब्राह्मण समाज की भागीदारी का अपना अहम किरदार है। हमसे अन्य समाज के लोग कुछ ना कुछ सीखते हैं। इसलिये समाज में हमारा आचरण, व्यवहार, कर्तव्य निष्ठा, समाज में जागरूकता, बेहद अहम किरदार में होनी चाहिये।हमारे समाज को शिक्षित होने के अलावा एक दूसरे की मदद करना, एकजुटता बनाये रखना भी बेहद अहम है।

संगठन के लोग प्रदेश स्तर पर जल्द ही अन्य सम्मेलनों का आयोजन भी करेंगे। जिसमें समाज की एकजुटता और शिक्षा अहम होंगे। समाज के हर गरीब की मदद करना भी प्रमुख उद्देश्य होगा। किसी विपदा आपदा में अगर समाज का कोई व्यक्ति है, तो समाज के लोग उसकी मदद करने का काम करेंगे। सम्मेलन में मंचासीन परशुराम के रुप में मौजूद औरैया के पुष्पेंद्र त्रिपाठी सहित पांच दंडी स्वामियों का स्वागत भी किया गया। इसके साथ ही प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों का भी स्वागत प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र, माल्यार्पण करने के साथ किया गया।कार्यक्रम में समाज के कई लोगों ने अपनी बात को गीत के रूप में पंक्तियां गाकर भी जागरूकता का संदेश समाज के लोगों को दिया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading