Kannauj News : कन्नौज में बोर्ड परीक्षा के टापरों सहित 35 मेधावियों का किया गया सम्मान

0
WhatsApp Image 2024-06-29 at 19.32.54(1)

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, मुकाम पाने के लिये कोई भी परिस्थिति कठिन नहीं होती, दृढ़ निश्चय और खुद पर विश्वास सही मायने में सफलता की असली कुंजी है। शायद यही लक्ष्य भेदने वाले 35 बोर्ड परीक्षार्थियों ने इस बार अपनी प्रतिभा का आयोजित हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में लोहा मनवाया है। इन मेधावियों को शनिवार को कन्नौज कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर आयोजित हुये बोर्ड परीक्षा के टॉपर सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जिला टॉप करने वाले इंटर के अनिकेत और हाईस्कूल के अंशू को प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई पुरस्कार राशि के अलावा मेडल, टेबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर मंत्री, विधायक और जिला स्तरीय अधिकारियों ने सम्मानित किया। इसी प्रकार जिले के 33 अन्य मेधावियों को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है।


बताते चलें कि वर्ष 2023 *2024 की संपन्न हो चुकी यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कन्नौज जिले के मेधावियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया था। कन्नौज के तिर्वा नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटर के टॉपर छात्र अनिकेत शर्मा पुत्र अनूप शर्मा एवम इसी विद्यालय के हाईस्कूल के टापर छात्र अंशू पुत्र रामनरेश ने इस बार आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में चौथा और पांचवां स्थान पाकर प्रदेश की मैरिड सूची में अपना कब्जा जमाते हुये जिले का नाम रोशन किया था।इसी प्रकार जिले के तिर्वा सहित अन्य स्थानों के भी विद्यालयों के 33 अन्य बच्चों ने भी इस बार बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर जिले से लेकर अपने विद्यालय, अपने गुरुजनों, माता पिता का नाम रोशन किया था।


शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर आयोजित किये गये प्रतिभा सम्मान समारोह में इन सभी मेघावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाज कल्याण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल, डी आई ओ एस डा. पूरन सिंह, बीएसए उपासना रानी वर्मा, एडीएम आशीष कुमार सिंह, की उपस्थित में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के बाद शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश स्तर की मैरिड सूची में आने वाले हाईस्कूल के टापर अंशू और इंटर के टापर अनिकेत शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजे गये सम्मान स्वरूप एक एक लाख रुपए की( डी बी टी के माध्यम से) सांकेतिक चेक, के अलावा एक एक टेबलेट, प्रशस्ति पत्र, एवम मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला स्तर पर टॉप करने वाले 33 अन्य हाईस्कूल और इंटर के मेघावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार रखते हुये मंत्री असीम अरुण ने कहा कि छिबरामऊ में सर्वोदय विद्यालय की नींव रखी गई है। यह आवासीय विद्यालय दो से तीन वर्ष में तैयार भी हो जायेगा। सरकार बच्चों और युवाओं के लिये निवेश करने को तैयार है। इसलिये बच्चे अपना ध्यान केंद्रित करके अपने मुकाम को प्राप्त करें। विधायक कैलाश राजपूत सहित अन्य अधिकारियों ने भी समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावियों और उनके माता पिता के अलावा स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading