Kannauj News : अन्ना मवेशी ने ली बाइक सवार युवक की जान

0
WhatsApp Image 2024-02-11 at 15.31.38

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले के क्षेत्र में सड़क पर छुट्टा घूम रहे आवारा गोवंशों से लोगों को निजात नहीं मिल रही है वहीं ऐसे में सड़क पर हदसे भी सामने आ रहे हैं। वहीं एक ताजा मामला छिबरामऊ नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किडजी स्कूल के पास एनएच 34 जीटी रोड पर अन्ना मवेशी के हमले से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से परिजन उसे फतेहगढ़ ले गए। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सड़क पर घूम रहे अन्ना मवेशियों के कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसा ही एक मामला देर शाम लगभग सात बजे नगर की पूर्वी बाईपास स्थित किडजी स्कूल के पास हुआ।

छिबरामऊ नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी 32 वर्षीय बिलाल पुत्र हाजी जमाल सिद्दीकी ई-रिक्शा चलाता था। वह शादी समारोह में शामिल होने गुरुसहायगंज गया था। वहां पत्नी बच्चों को छोड़कर की देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहा था। पूर्वी बाईपास पर किडजी स्कूल के पास आवारा सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर चले प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन फतेहगढ़ निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी कैकसा तथा तीन पुत्रियां गौहर, मायरा व आयजा को छोड़ गया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading