BANDA NEWS: अवैध असलहे से की गई हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत, कस्बे में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बार फिर हर्ष फायरिंग ने सबकी आंखें नम कर दी जहां तिलक समारोह में एक यूवक ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी जो एक चार वर्षीय मासूम को जा लगी जिसकी कानपुर ले जाते समय मौत हो गई जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं परिजनों ने पुलिस पर समय से मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाया इस आरोप को अपर पुलिस अधीक्षक ने भ्रामक बताया है।
आपको बता दे पूरा मामला माटौन्ध थाना के कस्बे का है जहां सुरेंद्र सिंह के यहां तिलक समारोह का कार्यक्रम था वहीं प्रतीक शुक्ला नाम के यूवक ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी बंदूक से निकली गोली पहले छत से जाकर टकराई फिर चार वर्षीय मासूम के गले में जा धसी। आनन फानन में परिजन मासूम को मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कानपुर के लिए रेफर कर दिया पर रास्ते में ही मासूम सांसे थम गई जिसकी सूचना घर वालों और कस्बे वासियों को हुई और सबकी आंखें नम हो गईं। वहीं मृत मासूम के भाई ने बताया की पुलिस को साम को सूचना दी गई पर पुलिस ने लिखित मिलने के बाद आने की बात कही जब सुबह जाकर लिखित सूचना दी गई तब घटना के 10 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा की पुलिस पर देर से पहुंचने के आरोप निराधार हैं पुलिस को सुबह ही सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।