Kannauj News : “गाली–बाज दरोगा” : फरियादी महिलाओं से गाली–गलौज कर अभद्र व्यवहार करने का वीडियो हुआ वायरल
एक तरफ महिला अपराध को लेकर सरकार के साथ–साथ यूपी पुलिस महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने में लगी है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस के ही कुछ लोग महिलाओं से अभद्रता कर इस महिला अपराध को रोकने की मुहिम को खुद ही तार–तार कर रहे है। ताजा मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। जहां एक दरोगा थाने में पहुंची महिला फरियादियों से अभद्रता करते हुए उनको भद्दी–भद्दी गालियां तक दे रहा है। जिसका वीडियो भी तेजी से वायारल हो रहा है। वायरल वडियो कन्नौज जिले के ठठिया थाने का बताया जा रहा है।
एक घरेलू विवाद में महिला अपने पति से परेशान होकर ठठिया थाने में गुहार लगाने पहुंची। इस दौरान ठठिया थाने में तैनात दरोगा मुइनुल्ला ने फरियद कर रही महिला से किस तरह से अभद्रता की इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और उसकी माँ आरोपी पति को डांट कर समझाने की बात दरोगा से कह रही है‚ जिसपर दरोगा साहब चिल्ला–चिल्लाकर महिलाओं से ऊंची आवाज में बात कर रहे है। इस दौरान दरोगा जी महिलाओं को भद्दी गाली देते हुए यह कहते दिख कि जूता मारकर दोनोें को बंद करेंगे। इधर समझाने की पंचायत नही है। पंचायत घर नही है यह। इसके बाद फिर भद्दी गाली देते हुए बोले जूते से मारूंगा‚ जूते ओर लात‚ कोई नही है जाइये इधर से। यह कहते हुए थाने से भगा दिया।
फरियादी महिलाओं के जाने के बाद भी गालीबाज इस दरोगा की गालियां नही रूकी और थाने में खड़े होकर एक आरोपी की तरफ उंगली दिखाते हुए कहता है कि यहां गुंडियाई नही होगी समझे और इस दौरान फिर भद्दी सी गाली दी। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।