Hardoi News: लोक अभियान प्रशिक्षण शिविर में सपा सुप्रीमो अखिलेश करेंगे शिरकत

0
Hardoi News: SP supremo Akhilesh will participate in the Lok Abhiyan training camp

सपा कार्यालय हरदोई

सपा के लोक जागरण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में जुटेगें दिग्गज नेता 

हरदोई: जिले में सपा अपनी खोई जमीन तैयार करने के लिए दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का करेगी आयोजन।  20 व 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय लोक जागरण अभियान प्रशिक्षण शिविर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेता करेंगे शिरकत।

Hardoi News: SP supremo Akhilesh will participate in the Lok Abhiyan training camp
पत्रकारों से रूबरू होते सपा प्रदेश सचिव राजेश यादव

कार्यक्रम को लेकर जानिए.. क्या बोले सपा प्रदेश सचिव

नगर पालिका स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सचिव राजेश यादव ने जिला अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात। शहर के राजकीय इंटर कालेज में 20 व 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं कार्यक्रम को लेकर मीडिया रूबरू हुए और कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे और उन्होंने बताया कि तकरीबन 5 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद हैं। वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने बताया जिले की 8 विधानसभाओं के बूथ, सेक्टर और जोनल पदाधिकारी शामिल होंगे और जिले की दोनों लोकसभा सीटों के प्रत्येक बूथ को जीतने की रणनीति पर मंथन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में सपा नेता गिरीश चन्द्र बाजपेई, मदन लाल वर्मा, हरपाल यादव, कमलेश सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading