Kannauj News : धरना प्रदर्शन में शामिल होने को निकले आप के नेता व कार्यकर्ता

0
WhatsApp Image 2023-10-27 at 11.50.44

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की तरफ कूच कर दिया है। जिसमें मोदी जी की तानाशाही और जिस तरीके से जांच एजेंटीयों को एक एजेंट के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है उसकी निंदा की जा रही है हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसका डटकर विरोध कर रहे हैं‌। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे जहां पर भाजपा सरकार का जमकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

वही आप पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ० चन्द्रकांत यादव ने कहा इंडिया गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी डर गई है। इसीलिए विपक्ष की मजबूत आवाज को यह दबाना चाहती है।व बंद करना चाहती है इसलिए बिना सबूत सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। उसका आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक पुरजोर विरोध करेगी। वहीं भाजपा सरकार की तानाशाही इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं चलने वाली है। भारतीय जनता पार्टी अभी से डरी हुई है क्योंकि देश की जनता अब जाग चुकी है।

देश की जनता के साथ भाजपा सरकार ने धोखा और छलावा किया है महंगाई चरम सीमा पर है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश में किसानों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। वही ऐसी तानाशाह सरकार को इस बार जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी जिससे भाजपा सरकार डरी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading