Firozabad: 2 करोड़ की लूट का मुख्य आरोपी ढेर, SP ग्रामीण अनुज चौधरी बाल-बाल बचे

0
Firozabad: 2 करोड़ की लूट का मुख्य आरोपी नरेश मुठभेड़ में ढेर, SP अनुज चौधरी बाल -बाल बचे, पुलिसकर्मी घायल, गिरोह के अन्य सदस्य फरार।

Firozabad: 2 करोड़ की लूट का मुख्य आरोपी ढेर, SP ग्रामीण अनुज चौधरी बाल-बाल बचे

फ़िरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश — शहर में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भयंकर मुठभेड़ ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। पुलिस कस्टडी से फरार हुए 2 करोड़ रुपये की लूट के मुख्य आरोपी नरेश को पुलिस ने आज देर शाम फिरोजाबाद में मार गिराया। इस दौरान फिरोजाबाद के SP ग्रामीण अनुज चौधरी की जान बाल-बाल बच गई, उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें गोली लगने से बचाया। एक पुलिसकर्मी भी इस मुठभेड़ में घायल हुआ और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम

यह घटना एक बड़े लूट मामले की परिणति थी। 30 सितंबर को कानपुर से आगरा जाने वाली जेपी कंपनी की कार में 2 करोड़ रुपये कैश लेकर निकली थी। इसी दौरान आरोपी नरेश और उसके गिरोह के सदस्यों ने कार ड्राइवर पर हमला कर लूट को अंजाम दिया।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 1 करोड़ रुपये और 2 कारें बरामद की गईं। लेकिन नरेश, जो इस गिरोह का मुख्य सरगना था, पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब हो गया।

आज पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी को पकड़ने के अभिया चलाया । देर शाम आरोपी नरेश पुलिस मुठभेड़ में ठेर हो गया।

SP अनुज चौधरी की बहादुरी

मुठभेड़ के दौरान आरोपी नरेश ने पुलिस पर फायरिंग की। गोली SP ग्रामीण अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गई और उन्हें गंभीर चोट लगने से बचाया। वहीं थाना रामगढ़ का प्रभारी भी घायल हुआ। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

SSP सौरभ दीक्षित ने बताया कि यह मुठभेड़ न केवल अपराधियों के खिलाफ पुलिस की निर्णायक कार्रवाई थी, बल्कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भी मिसाल है।

पुलिस की कार्रवाई और भविष्य की रणनीति

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सख्त सुरक्षा और चैकिंग अभियान चलाया।

SSP सौरभ दीक्षित ने कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्य अब भी फरार हैं, और उन्हें पकड़ने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिसकर्मी और अधिकारियों की तत्परता और साहस ने अपराधियों को सबक सिखाया।

फिरोजाबाद की यह मुठभेड़ यह दर्शाती है कि अपराधियों की किसी भी छूट नहीं दी जाएगी। SP अनुज चौधरी की बहादुरी और पुलिस की तत्परता ने बड़े नुकसान से शहर को बचाया। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि पुलिस की दृढ़ कार्रवाई और तत्परता अपराधियों के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है।

Muzaffarnagar: जिसने दहशत फैलाई, उसे मिट्टी में मिला दिया गया! डकैत मेहताब ढेर

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading