Fatehpur News – सर्वजातीय सामूहिक विवाह परंपरा स्वस्थ समाज निर्माण की स्वर्णिम परिपाटी – प्रकाश पाल

0
20
फतेहपुर समाचार – दस जोड़ों की कराइ गई शादी, बेटी को विदा करके खुशी के आंसू नहीं रोक पाए परिजन 
 
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद

Fatehpur News – फतेहपुर जिले के अमौली के बुढ़वा के ब्रम्हदेव आश्रम में परमार्थ सेवा समिति द्वारा धर्म संस्कार महोत्सव एवं श्री विष्णु महायज्ञ के अंतिम दिवस पर आज सर्वजातीय सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे। श्री  पाल द्वारा नव विवाहित जोड़ों को उनके सौभाग्य व समृद्धिशाली जीवन की मंगलकामंना के साथ ही आशिर्वाद देते हुए आयोजकों द्वारा कार्यक्रम आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की गई।

कार्यक्रम की हुई प्रशंसा 

 
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सहज व सार्थक दिशा देते हैं। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल द्वारा कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, कार्यक्रम में अखिलेश बाजपेई, डॉ. वी.के. साहू, जहानाबाद मंडल अध्यक्ष लाल सिंह व अमौली मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,साहब सिंह भी मौजूद रहे।

वरमाला डाल बने जीवन साथी

1 – विनीता देवी – सत्यम
2- ज्योति   – उत्तम
3 – लक्ष्मी  – सोनू
4 – उर्वशी  – दिलीप
5 – सुषमा – रमाकांत
6 – पूजा –  संदीप
7 – पूनम देवी – सुनील कुमार
8 – शिवानी  – राजेश कुमार
9 – रीता    – नील कान्त
10 – श्री कान्ती  – अनुज कुमार

 उपहारों के साथ हुई विदाई

बेड, अलमारी,रजाई गद्दा, तकिया,टंकी सहित सभी बर्तन ,बिछिया,सिंगार का पूरा समान,साल, साड़ी, सहित अन्य कई समान सभी युगलों को भेंट की। कार्यक्रम की ब्यवस्था पर अक्कू पाण्डेय,रामदास सचान,सोमदत्त पाण्डेय,अमर किसोर, जितेन्द्र सोनी,राकेश यादव,प्रमोद सचान,राजनरायन सचान, आदि लोग लगे रहे । इस मौके पर प्रवीण कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी भाजपा भी रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading