फतेहपुर को मिली सीवर लाइन की मंजूरी – केंद्रीय राज्य मंत्री का हुआ सम्मान

0
20231031_162606
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद 
 
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले व शहर में सीवर लाइन की स्वीकृत होने पर समस्त व्यापार मंडल व सामाजिक संगठनों ने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का प्रेक्षागृह में जोरदार स्वागत किया। कई दशकों से लटकी योजना को करोड़ों के बजट की मंजूरी मिलते ही लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली है।
 
सफलता की हुई प्रशंसा 
 
सम्मान समारोह में कार्यक्रम संयोजक ने सभी का आभार प्रकट करते हुए लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक संगठनों से आए सभी नगर वासियों ने अपना अमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन-जिन साथियों ने इस कार्यक्रम में सहयोग दिया उनकी प्रशंसा की गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा,पूर्व जिला महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता आदि रहे।
 
293.36 करोड़ से होगा सीवरेज सुधार का काम
 
शहर में सीवर लाइन का मुद्दा 1989 से चर्चाओं में रहा। चुनाव से पहले जनप्रतिनिधि सीवर लाइन चर्चा में लाते रहे हैं, लेकिन अब 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।पहले चरण में रेलवे लाइन के उत्तरी शहर के 14 वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जानी है।
 
मदरियापुर में होगा सीवर प्लांट का निर्माण
 
शहर की मुख्य सड़कों पर लाइन में बिछाने के बाद शहर के मदरियापुर में सीवर प्लांट का निर्माण होगा। इसके बाद घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़े जाएंगे। यह काम 2025 में पूरा होगा। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया की शुरुआत होगी।
 
मकान बनाने की लागत में आएगी कमी
 
सीवर लाइन बनने से  मकानों की लागत में कमी आएगी। किसी भी इमारत को बनाने में सबसे पहले सीवर टैंक बनाना पड़ता है।  हर गली कूचे का पानी सीवर लाइन के रास्ते शहर के बाहर निकलकर सीवर प्लांट में पहुंचेगा। सीवर से खाद तैयार होगी और प्लांट से साफ कर निकाले गए पानी से सिंचाई होगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading