“गला रेत कर” महिला की “हत्या” से फैली “सनसनी”, जानें क्यों हुई हत्या
रिपोर्ट-मोहित बाथम-कानपुर देहात
Kanpur Dehat News:कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब रात के अंधेरे में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई घटना की सूचना जैसे तैसे महिला के मायके वालों को लगते ही चीख पुकार मच गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या होने की वजह जानने में जुट गई है।

पैसों के लालच में हुई महिला की हत्या
शिवली कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर गांव निवासी लालाराम की बेटी सीता देवी की शादी मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा मंगलपुर निवासी डील सिंह के साथ बीते 4 साल पहले हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी। पिता लालाराम का कहना है अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज सामान रूपए पैसे दिए थे शादी के बाद से ही अतिरिक्त दान दहेज की मांग करते रहते थे और लड़की को मानसिक व शारीरिक रूप से तंग करते थे। खून से लथपथ बेटी के शव को देखकर पिता दहाड़ मार कर रोने लगा और पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही। मृतिका के पिता लालाराम की तहरीर पर पति डील सिंह, जेठ छोटे, सास शीला देवी, ससुर रामबाबू व कृष्णा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी
डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर ने बताया घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे व मंगलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।