कानपुर में देसी बमों के धमाके ने फैलाई दहशत – महिला समेत एक हुआ घायल

0
20231030_135431
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – यूपी के कानपुर में एक बार फिर से दबंगई की एक ऐसी दांस्ता देखने को मिली जिसने कुछ देर के लिए इलाके लोगों को दहशत में डाल दिया था। सेन पश्चिम पारा एक युवक ने सब्जी दुकानदार पर देशी बम से हमला कर दिया। देशी बम के धमाके से सब्जी दुकानदार समेत उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुकानदार ने देशी बम फेंकने की सूचना डायल 112 पर फोन कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सेन पश्चिम पारा पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई है, जहां उससे पूछताछ जारी है। 
 
देशी बम के धमाकों ने फैलाई दहशत 
 
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने रविवार देर रात सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया की देर रात वह और उनकी पत्नी सब्जी की दुकान बंद कर रहे थे, तभी वहां पर संतोष गुप्ता आए और देशी बम उनके ऊपर फेंकने लगे। देशी बम के धमाके से निकले कंकड़ पत्थर उनके लग गए, जिससे वह और उनकी पत्नी रचना गुप्ता घायल हो गई। जिसके बाद युवक वहां से भागने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने दुकान से डायल 112 पर फोन कर करके पुलिस को घटना की सूचना दी। देशी बम फेंकने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची सेन पश्चिम पारा पुलिस आरोपी संतोष को पकड़कर थाने ले आई जहां पर पुलिस संतोष से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को पूछताछ में संतोष ने बताया की वह दईमार लेकर आए थे जिसे छुड़ा रहे थे। पुलिस को उनके पास से और देशी बम बरामद नहीं हुए है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सेन पश्चिम पारा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की सब्जी दुकानदार के ऊपर देशी बम फेंकने के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। घटना की जांच पड़ताल जारी है कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading