Breaking – जय उर्फ़ खजांची ने दिखाया दुस्साहस – जमानत अर्जी की गई ख़ारिज

0
20231030_143219
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 

ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर – देश और प्रदेश को हिलाकर रख देने वाले बिकरू कांड के आरोपी दुर्दांत विकास दुबे का साथ और खजांची कह जाने वाले जय बाजपेई की जमानत अर्जी एक बार फिर से खारिज कर दी गई है। जिस बात से खिसियाय जय बाजपेई ने मीडिया कर्मचारी के कैमरे में हाथ मारने का दुस्साहस किया। आपको बताते चलेंकि उत्तर प्रदेश के आठ पुलिस वालों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। जिसके बाद बिकरू कांड के आरोप में विकास के कई साथियों को गिरफ्तार किया गया। इसी में शामिल है जय बाजपेई। जिसे विकास दुबे का दाहिना हाथ खा जाता है। इसके अलावा विकास दुबे के साथ नंबर दो का धंधा करने वाले जय को विकास दुबे का खजांची भी कहा जाता है। जय इस वक्त जेल में बंद है। सोमवार को पेशी के दौरान जय बाजपेई के वकील ने जमानत अर्जी। जिसे माननीय न्यायाधीश द्वारा खारिज कर दिया गया। तभी कोर्ट से निकलने के बाद पुलिस अभिरक्षा में जय बाजपेई को ले जाया जा रहा था, तभी मीडिया को देख जय बाजपेई खिसिया सा गया और चलते-चलते एक पत्रकार के कैमरे में हाथ मारने का दुस्साहस किया। फ़िलहाल जय बाजपेई अभी जेल में ही रहेगा। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading