Mujffarpur News: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को नाव पर सवारी पर लगा पाबंदी
मुकेश सहनी अब नही कर पायेंगे नाव की सवारी वीआईपी का चुनाव चिन्ह नाव अब बीएसपी को मिला, प्रेसवार्ता कर बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा ने दी

मुजफ़्फ़रपुर में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी जिस नाव के भरोसे चुनाव लड़ने की मूड में थे, वो अब किसी और पार्टी को मिल चुकी है। जी हाँ बीएसपी को यह नाव की चुनाव चिन्ह मिली है और यह जानकारी भारतीय सार्थक के प्रदेश अध्यक्ष ने दी है। चुनाव आयोग ने मुकेश सहनी को नाव की सवारी करने पर पाबंदी लगा चुकी है।

पूरे मामले को लेकर आज (बीएसपी) भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता सुधीर ओझा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी एक रजिस्टर्ड पार्टी बन गई है। जिसका चुनाव चिन्ह नाव छाप मिला है। जो इस बार लोकसभा चुनाव के 40 सीट पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी और जिसमें 90 प्रतिशत नोनिया,बिंद, बेलदार,मल्लाह और अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले लोग को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

वही प्रदेश अध्यक्ष सुधीर ओझा ने बताया बिहार के क्षेत्रीय दलों से वार्ता चल रही है अगर सहमति बनी और उनके पार्टी के विचारधाराओं को जो क्षेत्रीय दल मानेंगे उनके साथ भारतीय सार्थक पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दे की वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी की पार्टी का चुनाव चिन्ह नाव छाप था, जिसके भरोसे उन्होंने चुनाव भी लड़ा था और उनकी पार्टी से कई विधायक ने इसी नाव छाप से चुनाव भी जीत कर आए थे। जिस नाव के भरोसे उन्होंने उनकी मांग को पूरा नहीं करने वाले पार्टी को डुबोने की बात कर रहे थे,अब उनकी मांगों को पूरा नहीं करने वाले पार्टी को कैसे डुबाएंगे।
यह भी देखें:-