Buxar News: बीएमपी-4 के सिपाही की संदिग्ध मौत से कोहराम

1
एक बीएमपी-4 के सिपाही की संदिग्ध मौत से कोहराम
Buxar News: डुमरांव से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां डुमरांव स्थित बिहार मिलीट्री पुलिस 4 के एक सिपाही की संदिग्ध मौत हो गई है।  इनका शव बैरक के पास लटका पाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक बीएमपी-4 के सिपाही की संदिग्ध मौत से कोहराम
बीएमपी 4 के डिप्टी कमांडेंट मोहम्मद अली अंसारी ने बताया कि मृतक का नाम गोपाल कृष्णा सिंह है जो सहरसा के रहने वाले थे।  उनका स्थानांतरण बीएमपी 4 डुमरांव से बीएमपी 19 बेगूसराय में हो चुका था। दो दिन पूर्व कमान में ही ले चुके थे और वहां गए ही नहीं थे। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक बड़े ही शांत स्वभाव के जवान थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

डिप्टी कमांडेंट मोहम्मद अली अंसारी ने बताया कि गोपाल कृष्ण सिंह की सेवा अब करीब डेढ़ से दो वर्ष ही बची थी और उनकी आज संदिग्घ मौत हो गई।  साथ ही घटना की सूचना परिजन को दे दी गई है।  हालांकि उनके पुत्र बक्सर के लिए रवाना हो चुके हैं और कुछ ही क्षणों में पहुँच जायेगें और फिर उनकी पार्थिव शरीर को सलामी देकर अंतिम विदाई कर दी जाएगी।

बीएमपी 4 में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

आपको बताते चलें कि बक्सर बीएमपी 4 में जवानों की संदिग्ध मौत की सिलसिला जारी है और इससे पहले भी जून 2022 में एक जवान भोला प्रजापति का शव संदिग्‍ध हालात में बरामद हुई थी।  फिर 2023 में भी एक और जवान जो जिला कैमूर के एसआई शंकर राम की इसी तरह से से मौत हो गयी थी और अब फिर से एक जवान की संदिग्ध मौत से कोहराम मची हुई है।  और आज फिर से एक जवान की शव संदिग्ध हालत में पाए गए हैं।
यह भी देखें -:

About The Author

1 thought on “Buxar News: बीएमपी-4 के सिपाही की संदिग्ध मौत से कोहराम

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading