6 माह बाद फिर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, अखिलेश-राहुल ने कहा- ‘युवाओं के सामने झुकी सरकार’

0
paper-leak-1

Police Constable Exam: यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद, प्रदेशभर में अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी के मद्देनजर शनिवार को योगी सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 6 महीने बाद दोबारा करवाई जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर राजनैतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

बता दें कि बीते 17 और 18 फरवरी को पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में यूपी के 75 जिलों से 48 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इसी दौरान पेपर लीक होने की खबर भी सामने आई थी। जिसको लेकर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे थे।

100-100 रुपए में बेचा गया पेपर, 1500 शिकायतें

UP police Constable recruitment exam will be held again after 6 months

छात्रों का आरोप था कि परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुपों में सर्कुलेट हो रहा था। आरोप यह भी था कि टेलीग्राम पर 100-100 रुपए में परीक्षा के पेपर बेचे गए। इसके बावजूद परीक्षा आयोजित कराई गई। बताते चलें कि पेपर लीक को लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड को 1500 शिकायतें भी मिली थीं।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा निरस्त

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को अहम फैसला लिया। 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी के अनुसार, छह माह के अंदर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर उन्होंने लिखा कि “युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।”

https://platform.twitter.com/widgets.js

छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत – राहुल गाँधी

हालांकि, सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इसे छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत बताया। राहुल गाँधी ने ‘X’ अकाउंट पर लिखा कि “उत्तरप्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई। संदेश साफ है – सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है। जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे।”

https://platform.twitter.com/widgets.js

युवाओं की शक्ति के सामने झुकी सरकार – प्रियंका गाँधी वाड्रा

वहीं प्रियंका गाँधी वाड्रा ने अपने ‘X’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “युवाओं की ताकत के सामने सरकार को झुकना पड़ा, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई। कल तक सरकार में बैठे लोग पेपर लीक को झुठलाने की कोशिश में बयानबाजी कर रहे थे। जब युवाओं की शक्ति के सामने इनका झूठ नहीं टिका तो आज परीक्षा रद्द कर दी।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
इसके अलावा प्रियंका गांधी शनिवार को यूपी में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुईं। इस दौरान भी उन्होंने मामले का जिक्र करते हुआ कहा – “आप सोचिए, जब भी इनका बुल्डोजर चलता है तो किसके घरों पर चलता है? जिसने 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचला, उसके घर बुल्डोजर चला? जिसने महिलाओं के साथ अत्याचार किया, उसके घर बुल्डोजर चला? जो बार बार पेपर लीक घोटाला करते हैं, उनके घर बुल्डोजर चला? ये सब सिर्फ दिखावा है। जब तक आपको रोजगार नहीं मिलेगा, जब तक आपके पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे, तब तक आपकी तरक्की नहीं हो सकती।”

नौजवानों के सपनों के साथ हुआ खिलवाड़ – अखिलेश यादव

उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बहराइच में पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि “सरकार की नौकरी देने की नीयत नहीं थी। सरकार अगर नौकरी देना चाहती तो जब पहला पेपर लीक हुआ था तभी सरकार सख्ती से कार्रवाई करती और उसका परिणाम यह होता कि कोई पेपर लीक नहीं होता। नौजवानों के सपनों के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है।” साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये भी सरकार पर हमला बोला है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

15 दिन में दोबारा कराई जाए परीक्षा – पल्लवी पटेल

वहीं मामले पर सपा विधायक पल्लवी पटेल का तो कहना है कि “यह निर्णय अधूरा है। जिस तरह से यह सरकार हर भर्ती में इस देश की जनता के साथ धोखा करती आ रही है, उससे 6 महीने की अवधि पर विश्वास नहीं किया जा सकता। जब सरकार मान रही है कि पेपर लीक हुआ है, तो जिन अभ्यर्थियों के पास पहले से प्रवेश पत्र है। उनका अधिकतम 15 दिन या लोकसभा की अधिसूचना लागू होने से पहले दोबारा उनकी परीक्षा करा देनी चाहिए।”

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/20-people-died-including-7-childrens-in-kasganj-accident/

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading