Breaking News: लंबे समय के बाद दारा सिंह को बीजेपी की टिकट पर मिला चुनाव लड़ने का मौका, जल्दी पढ़िए कहां
ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा के हाईकमान ने फाइनल किया दारा सिंह का टिकट, 18 जनवरी है नामांकन की अंतिम तारीख, जानिए किस पद पर लड़ा जाएगा चुनाव
रिपोर्ट – लखनऊ ब्यूरो
Breaking News: आखिरकार काफी लंबे अरसे से चल रही अटकलों के बाद भारतीय जनता पार्टी के आला हाईकमान ने दारा सिंह के नाम पर मुहर लगा ही दी। जिसके चलते पार्टी हाईकमान ने दारा सिंह को आगामी विधान परिषद के उप चुनाव में एमएलसी पद का प्रत्याशी बनाया गया है। जिसकी अधिसूचना को सार्वजनिक कर दिया गया है।
जारी अधिसूचना में लिखित है यह
अधिसूचना में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद के उप चुनाव हेतू एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। जिनका नाम है दारा सिंह।
पूर्व डिप्टी सीएम के इस्तीफे पर खाली हुई थी सीट
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम रहे डॉक्टर दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद एमएलसी की सीट खाली हुई थी। जिसके बाद उनकी जगह पार्टी के प्रत्याशी पर पार्टी की चुनाव समिति का मंथन जोरों से चल रहा था। जो दारा सिंह चौहान के नाम पर जा टिका है। दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं 18 जनवरी 2024 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है।