Breaking News – कानपुर के कार शो रूम में लगी भीषण आग – मौके पर दमकल जवान

0
Breaking News – कानपुर के कार शो रूम में लगी भीषण आग – मौके पर दमकल जवान
रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर 
 
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज – उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ब्रेकिंग न्यूज आ रही है कि कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में एक कार शो रूम में भीषण आग लग गई है। जिसको देख शो रूम में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं शो रूम के बाहर आग को बढ़ता देख राहगीरों की भीड़ जमा होती चली जा रही है। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर जवानों ने आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग पर अधिकतर काबू पा लिया गया था जब तक खबर लिखी गई। अब जांच इस बात पर होगी कि आखिरकार आग कैसे लगी थी। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नही है। आपको बताते चलें कि त्योहार के बीच शहर चहलकदमी वाले इलाके में आग की सूचना से हड़कंप मच गया था लेकिन समय रहते आग को कंट्रोल में कर लिया गया है और कुछ देर में पूरी स्थिति पर पूरे तरीके से काबू पा लिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक दमकल जवान आग को पूरी तरह से बुझाने के प्रयास में थे। वहीं खबर लिखे जाने तक आए आधिकारिक बयान के अनुसार दस से पंद्रह गाड़ियां आग की चपेट में थी। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading