Bhaiya Dooj 2023 – भाई को तिलक लगाने जेल पहुंच गईं बहनें – मिठाई खिलाते ही आंखों में भर आए खुशियों के आंसू
भैया दूज 2023 – जेल में दिखी भैया दूज की खुशियों वाली तस्वीर – भाई के रुचना करते ही रो पड़ी थीं बहनें
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Bhaiya Dooj – दीपावली के बाद भाई दूज में जेल में बंद भाइयों को तिलक करने के लिए बहनें जेल पहुंच गईं। बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने की संभावना के चलते जेल अधिकारियों ने पहले से ही सारी व्यवस्था कर रखी थी। भाई दूज पर बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अलग से काउंटर बनाए गए।
मुलाकात के लिए मिली पर्ची
पर्ची बनवाने के बाद बहनें जेल के अंदर पहुंची. कई महीनों बाद अपने भाइयों को देखकर बहुत सी बहनों की आंखे नम हो गई उन्होंने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।
शाम तक मिला समय
जेल अधीक्षक बी.डी. पांडेय ने बताया कि भाई दूज पर जेल में विशेष व्यवस्था की गई है। बहनें अपने भाइयों से खुलकर मिल सकें। उनके बीच कोई बंधन न रहे इसके लिए पूरी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक बहनें अपने भाइयों से मिलकर उनका तिलक कर सकती है।