Akhilesh Yadav’s comments Subrata Roy – सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निधन पर जताया गहरा शोक – लेख में दी श्रद्धांजलि
सुब्रत रॉय के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया गहरा शोक – लिखकर परिजनों को शक्ति प्रदान के लिए की प्रार्थना
Subrata Roy – सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर फ़ैल गई। फ़िल्मी दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों से होकर करोड़ों वह लोग जो उनकी कम्पनी में कार्य करते थे और अभी भी हैं सभी शोक जताने में लगे हुए थे। इसी बीच सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट पर लिखकर गहरा शोक व्यक्त किया।
ट्वीट पर लिखकर जताया शोक
सहारा श्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है। क्योंकि वह एक सफल व्यवसायी के साथ एक अति संवेदनशील और विशाल हृदय वाले व्यक्ति थे। जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता भी की। उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि।