Top News: बस्ती पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पढ़िए भूमि पूजन के बाद क्या बोले
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती के बसहवा गांव पहुंचे और सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों में भारतीयता और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
पढ़िए अपने सीएम का संदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण 500 साल बाद संभव हुआ। उन्होंने भगवान श्रीराम को आदर्श बताते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने राम का चरित्र साकार रूप में प्रस्तुत किया। राम केवल धर्म का प्रतीक नहीं, बल्कि चरित्र और गुणों में आदर्श हैं। उन्होंने बताया कि रामायण ने हमें जीवन के मूल्य और नैतिकता का मार्गदर्शन दिया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महाराज सुहेलदेव का उदाहरण देते हुए बताया कि बहराइच में एक हजार वर्ष पहले उन्होंने सालार मसूद को परास्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में महाराजा सुहेलदेव का सम्मान कम हुआ करता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनके सम्मान में बहराइच में भव्य स्मारक और आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण किया। यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत को सहेजने का प्रतीक है।
लोगों से किया सवांद