BANDA NEWS: चौकी इंचार्ज सहित पांच पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकमदा दर्ज

0
IMG-20231127-WA0018

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कृषि विश्व विद्यालय के चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिस कर्मियों और एक ग्रामीण पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर एक ग्रामीण को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूलने का आरोप है।

आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत कृषि विश्वद्यालय चौकी और मवई गांव से जुड़ा है जहां के रहने वाले जानकी सहाय ने न्यायालय द्वारा 156 (3) के तहत विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार सहित मवई गांव निवासी देशराज प्रजापति पर धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपए वसूलने और प्रताड़ित करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में लिखा है की उसने गांव के देशराज को अपने मित्र के सहयोग से तीन लाख रुपए कर्ज के रूप में दिए थे क्योंकि उसे अपनी पत्नी का इलाज कराना था। इसके बाद देशराज ने अपनी जमीन बेचकर चेक द्वारा पीड़ित का पैसा वापस कर दिया इसके बाद लेकिन चौकी में मौजूद दलाल ने चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता के साथ मिलकर ठगी की योजना बनाई और देश राज से मनघड़ंत कहानी लिखवाकर एक प्रार्थना पत्र लिया गया इसके बाद पीड़ित को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई और 50 हजार रुपए ऐंठ लिए गए इसके बाद डेढ़ लाख रुपए की और मांग की गई। जिसकी शिकायत पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से भी की पर न्याय नहीं मिला जिसके बाद उसने न्यायालय की सरण ली है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading