BANDA NEWS: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

0

BANDA NEWS: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनउत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।

आपको बता दे की शराब घोटाले को लेकर बीते दिनों ई डी ने आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के घर में छापेमारी की थी और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने पूछ ताछ के लिए संजय सिंह को रिमांड में दे दिया था जिसके बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार इस गिरफ्तारी का विरोध कर रही है और प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी अपने पद का दुर्प्रयोग करते हुए सरकारी एजेंसियों का प्रयोग कर रहे हैं और अपने विरोधियों को फर्जी तरीके से फंसा कर जेल भेजकर दबाने का काम कर रहे हैं भाजपा को आम आदमी की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता से डर लग रहा है इसलिए वह पार्टी के लोकप्रीय नेताओं को फर्जी फंसा कर झेल भेज रहे हैं । राज्य सभा सांसद को फर्जी शराब घोटाले में फंसाया गया है और ई डी का सहारा लेकर जेल भेजा जा रहा है इसके पहले भी जब मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत हुई थी तो संसद में संजय सिंह ने इसका मुद्दा उठाया था जिसके बाद उन्हें सांसद से ससपेंड कर दिया गया था। उन्होंने कहा की जबरन अभियुक्तों से संजय सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराया गया है जबकि 14 बार के बयानों में अभियुक्त ने संजय सिंह का नाम नहीं लिया था । संजय सिंह ने हमेशा जनता के हितों में सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है जिसके कारण उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा संजय सिंह के खिलाफ यह पूरा मामला फर्जी और बेबुनियाद है और राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी के कार्यकर्ता इस अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading