BANDA News: कांग्रेस सांसद के घर में मिले करोड़ों रुपए मामले में बवाल जारी, भाजपाइयों ने फूंका पुतला

0
IMG-20231209-WA0017

कांग्रेस सांसद के घर में मिले करोड़ों रुपए मामले में बवाल जारी, भाजपाइयों ने फूंका पुतला

बांदा: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर से करोड़ों रुपए की नगदी मिलने के बाद से ही पूरे देश में राजनीतिक हलचल मची हुई है और भाजपाइयों का तल्ख विरोध जारी है। इसी कड़ी में जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का भ्रष्टचार का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की वही बताया की कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की जिसमे अभी तक लगभग 300 करोड़ रुपये की नगदी मिल चुकी है। उनके ठिकानों से भारी नगदी की बरामदगी ने कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर किया है और कांग्रेस नीव इस खुलासे के बाद हिल गई है।

आपको बता दे पूरा मामला जनपद बांदा के अशोक लॉट चौहरे से सामने आया है जहां भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा महिला जिलाध्यक्ष के साथ दर्जनों भाजपाइयों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार के नाम का पुतला फूका है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जहां से अभी तक की जानकारी के मुताबिक लगभग 300 करोड़ रुपये की नगदी मिल चुकी है और अभी भी छापेमारी चालू है मजे की बात यह है की जो नोट गिनने की मशीन थी वह तक खराब हो चुकी है। इतना ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ताओ ने अब सोनिया गांधी की संपत्ति पर भी सवाल उठने शुरू कर दिए हैं उन्होंने कहा की सोनिया गांधी के पास 5 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है वह कहा से आई। कांग्रेस सरकार ने इन 65 सालो में जनता को लूटने का काम किया है यह खुलासा उसी की बानगी है और इसी वजह से जनता परेशान हुई है भाजपा सरकार ऐसे ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन लेती रहेगी और किसी भी भ्रष्टाचारी को बक्शा नही जायेगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading