कानपुर देहात में बजरंग दल ने दिखाई एकता की मिसाल – रक्तदान कर के बन गए महादानी

0
20231102_165707

रिपोर्ट – उदय कुमार – कानपुर देहात 

Kanpur Dehat News – बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल जिला संयोजक गौरव शुक्ला के नेतृत्व में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे प्रांत मंत्री विहिप राजू पोरवाल व जिले के कप्तान बी.बी.जी.टी. एस. मूर्ति जी के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। बजरंग दल जिला संयोजक गौरव शुक्ला ने बताया कि अयोध्या की कार सेवा मे शहीद हुए कारसेवकों की याद मे हुतात्मा दिवस पर प्रति वर्ष बजरंग दल द्वारा विश्व भर मे रक्तदान किया जाता है जिसमे कानपुर देहात के अकबरपुर जिला चिकित्सालय में भी बजरंग दल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

 
यह लोग रहे मौजूद 

 
इस मौके पर परिसर में आने वाले लोगों को महादानी की उपाधि से नवाजा भी गया। साथ ही रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया। जिससे जरूरतमंदों की मदत की जा सके। इस मौके पर विहिप प्रांत मंत्री राजू पोरवल, जिला पुलिस कप्तान बी.बी.जी.टी.एस.मूर्ति, जिला अध्यक्ष विहिप सुशील पाण्डेय, जिला संयोजक बजरंगदल गौरव शुक्ला, जिला मंत्री लोकेन्द्र, जिला संघठन मंत्री विकाश जी, मंजुल शुक्ला, प्रशांत अवस्थी, संजय यादव, सागर यादव, गौरव पंडित, कपिल दुबे, विविक, पवन, अंशु, वीरू मिश्रा, अनुराग सिंह, पंचम सिंह, अर्जुन दुबे, शिवम नायक, धीरेन्द्र, हरिओम पाण्डेय, अरुण सिंह, अमन यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे थे। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading