बांदा में इंटरमीडिएट परीक्षा में सुरभि ने किया टॉप, शिवानी चौरसिया रहीं चौथे स्थान पर

0
IMG-20240420-WA0013

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें बांदा जिले की छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया । सुरभि शर्मा जिले में टॉप रहीं वहीं शिवानी चौरसिया चौथे स्थान में रहीं।

आपको बता दे को दोनो छात्राएं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पढ़ती हैं जो शहर कोतवाली अंतर्गत केनपथ रोड में स्थित है।

सुरभि शर्मा एक ड्राइवर की बेटी हैं जिन्हे इंटरमीडिएट के एग्जाम में 96.4 प्रतिशत अंक मिले हैं वहीं शिवानी चौरसिया एक अधिवक्ता की बेटी हैं इनके पिता का नाम विवेक रंजन चौरसिया है। जो की कालू कुआं शंकर नगर इलाके के रहने वाले हैं। शिवानी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया।

वहीं अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुरभि ने कहा वह बड़ी होकर आई ए एस बनना चाहती है।

उधर, हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की राधिका त्रिपाठी 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की स्वास्तिका और श्री कृष्णा आइडियल इंटर कॉलेज की जान्हवी ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading