मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले प्रशासन ने कसी कमर – विपक्ष नेताओं को किया नजरबंद
रिपोर्ट – शिवा शर्मा / ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन से पहले समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के कुछ नेताओं को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को इसलिए अंजाम दिया कि उन्हें अंदेशा था कि वह सीएम के आगमन के दौरान किसी प्रकार का राजनीतिक विरोध कर सकते थे। जिसके चलते उस नौबत से निपटने से पहले ही सरकार के विपक्ष नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उन्हें घर पर ही रहने का आग्रह किया गया।
सीएम आगमन से पहले प्रशासन ने कसी कमर
जैसा कि शनिवार के दिन कानपुर की धरती पर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना है। इस योगी आदित्यनाथ कानपुर में होने वाले कानपुर बुंदेलखंड परिक्षेत्र द्वारा अनुसूचित जाति सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले है। लेकिन सीएम के आगमन से पहले जिला प्रशासन को सूचना मिली कि समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई समेत कुछ अन्य पार्टी नेता व कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर और प्रदेश सचिव एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी विकास अवस्थी व अन्य कुछ पार्टी नेता राजनीतिक विरोध कर सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन ने सीएम के आगमन से पहले ही कमर कस ली और सुबह से ही इनके निवास स्थान पर भारी पुलिस बल की तैनाती करते हुए नजरबंद कर दिया गया।
सपा विधायक ने जताया विरोध
इस दौरान सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मीडिया से बात करते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस तरह से नजरबंद की कार्रवाई करना लोकतान्त्रिक हनन है। इसी के साथ उनका यह भी कहना था कि वह चाहते थे कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर किसान आत्महत्या प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ़्तारी और व्यापारी के साथ हुई मारपीट के संबंध में अपनी बात रखते। लेकिन उनकी स्वतंत्रता पर खाकी का पहरा लगा दिया गया है।