कानूनगो का कारनामा, कलेक्टर नाराज़, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल

0
कानूनगो का कारनामा, कलेक्टर नाराज़, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल

नाराज़ कलेक्टर ने दिया करवाई का आदेश

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी भ्रष्टाचार ख़त्म करने को लेकर आए दिन फरमान जारी करते हैं लेकिन सरकारी महकमों में चंद लोगों के चलते भ्रष्टाचार की जड़े उखड़ने बजाए और मजबूत होती जा रही हैं। ताजा मामला बूढ़नपुर तहसील का प्रकाश में आया हैं, जमीन पैमाइश को लेकर कानूनगो ने चार हजार की रिश्वत ली, जिसका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अभी उत्तरप्रदेश के देवरिया कांड में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ कि आजमगढ़ में भी जमीनी विवाद को लेकर

कानूनगो के कारनामे से कलेक्टर नाराज़, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल
कानूनगो का कारनामा, कलेक्टर नाराज़, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल 

लेखपाल, तहसीलदार, कानूनगो से परेशान किसान ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी सभाजीत यादव शनिवार को बूढ़नपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवसर के अवसर पर मौजूद जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के समक्ष प्रस्तुत हुआ। उसने शिकायती पत्र देते हुए कानूनगो पर पैमाइश के एवज में चार हजार की रिश्वत देने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही रुपये लेते समय का विडियो दिखाया।

सारी हकीकत साफ दिखने पर कलेक्टर साहब नाराज हुए और दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दे दिया। हालांकि वीडियो में पैसे का लेनदेन दिखाई दे रहा हैं लेकिन हकीकत क्या है यह कलेक्टर के आदेश पर होने वाली जांच के बाद ही सामने आ पाएगी । Rocketpostnews.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रेम चन्द्र मौर्या, तहसीलदार शैलेश कुमार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading