सूर्यकुमार यादव टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और कुलदीप को भी फायदा
दुबई. भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं. हमवतन श्रेयस अय्यर 2 पायदान के फायदे से 19वें स्थान पर पहुंच गए. पाकिस्तान के बाबर आजम बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. वहीं, सूर्यकुमार यादव भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर बने हुए हैं जिनके 805 अंक हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज के अंतिम टी20 मैच में 40 गेंदों पर 64 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर शुरुआती 4 मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. गेंदबाजों में स्पिनर रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है.