राखी बांधने से पहले करें मां लक्ष्मी की पूजा, मिलेगा आरोग्य का वरदान
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन (Rakshabandhan) हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधेंगी. वहीं, भाई अपनी बहन को उपहार देने के साथ ही उसकी रक्षा का वचन देंगे. रक्षाबंधन से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने से पहले मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, राखी बांधने से पहले मां लक्ष्मी की पूजा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन में खुशियों का वास होता है.