योगी की दो टूक: छांगुर बाबा के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

0
योगी की दो टूक: योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण फैलाने वाले छांगुर बाबा के नेटवर्क को खत्म करने का ऐलान किया। बोले – “अब कानून से बड़ा कोई नहीं है।”

योगी की दो टूक: योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण फैलाने वाले छांगुर बाबा के नेटवर्क को खत्म करने का ऐलान किया। बोले – “अब कानून से बड़ा कोई नहीं है।”

योगी सरकार का ऐलान: सीएम ने साफ शब्दों में कहा–“धर्मांतरण का ये गंदा खेल अब नहीं चलेगा। छांगुर बाबा के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। कानून से बड़ा कोई नहीं है।”

 मुख्यमंत्री की दो टूक – धर्मांतरण का गंदा खेल अब खत्म होगा

बलरामपुर में पकड़े गए छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के मजहबी साम्राज्य पर अब यूपी सरकार ने सीधा प्रहार कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस और जिला प्रशासन को सख्त आदेश देते हुए कहा कि “अब इस गंदे खेल को जड़ से खत्म किया जाएगा, चाहे आरोपी कितना ही बड़ा या रसूखदार क्यों न हो।”

 ATS को मिले मुख्यमंत्री के निर्देश – हर कड़ी को उखाड़ फेंको!

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद ATS ने अपनी कार्रवाई और तेज़ कर दी है
छांगुर बाबा के ठिकानों, संपर्कों, आर्थिक स्रोतों और धर्मांतरण में संलिप्त साथियों की कुंडली खंगाली जा रही है।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस बात की गहराई से जांच कर रही हैं कि इस पूरे नेटवर्क को कौन फंड कर रहा था, और कितने नौजवान, महिलाएं और गरीब परिवार इस मजहबी जाल में फंसे थे।

आम जनता में योगी सरकार के फैसले को लेकर भरोसा

मुख्यमंत्री की इस दो टूक चेतावनी के बाद बलरामपुर से लेकर लखनऊ और पूरे प्रदेश में एक साहसिक संदेश गया है कि अब मजहबी धोखेबाज नहीं बच पाएंगे।
पीड़ित परिवारों में भी राहत की भावना देखी जा रही है।
लोग कह रहे हैं —
“अगर कोई आम नागरिक कानून से नहीं ऊपर है, तो फिर ये ढोंगी बाबा कैसे बच सकता है?”

 क्या था मामला?

छांगुर बाबा पर आरोप है कि उसने वर्षों से अपने दरबार में इलाज और चमत्कार के नाम पर धार्मिक अंधविश्वास फैलाया, और फिर गरीब व असहाय लोगों का धर्म परिवर्तन कराया
अब यह बात भी सामने आई है कि यह सब एक संगठित मजहबी नेटवर्क के तहत हो रहा था, जिसे विदेशी फंडिंग भी मिल रही थी।

 अब कोई भी ‘बाबा’ कानून से ऊपर नहीं

योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है –
धर्म और आस्था के नाम पर ठगी, धोखा और मजहबी शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अब छांगुर बाबा जैसे ढोंगियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं।
कानून अब अपना काम करेगा – और पूरे नेटवर्क को खत्म कर डालेगा।

लाशों का सौदागर डॉक्टर? अब क्या मीडिया मैनेज का खेला ?

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading