यूपी ने निवेश के नए युग में किया प्रवेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आइकिया स्टोर का वर्चुअल शिलान्यास किया, जिससे राज्य ने विकास और निवेश के एक नए युग में कदम रखा है। आइकिया का यह स्टोर न केवल राज्य के औद्योगिक विकास को बल देगा, बल्कि रोजगार और आर्थिक अवसरों की भी भरपूर संभावनाएं प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है। यहाँ की संभावनाओं का लाभ न केवल राज्य बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी मिलेगा।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूपी ने निवेशकों का विश्वास अर्जित किया है और राज्य में लगातार निवेश बढ़ रहा है।
ओडीओपी योजना ने दिखाई राह
मुख्यमंत्री ने यूपी की अभिनव योजना ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की भी सराहना की, जिसे देशभर में एक सफल मॉडल के रूप में अपनाया जा रहा है। इस योजना ने राज्य के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी अब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में अग्रणी बन चुका है। राज्य सरकार की नीतियों और सुधारों के चलते यहां निवेशकों को अनुकूल वातावरण मिल रहा है, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है।आइकिया के वर्चुअल शिलान्यास के साथ, यूपी की विकास यात्रा में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है, जो राज्य के भविष्य को और भी उज्जवल बनाएगा।