“योगी सरकार” के “अभियान” की हो रही “तारीफ” – जल्दी पढ़िए और आप भी जानिए “पहल”
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर फेज-4 के तहत मिशन शक्ति का चौथा चरण को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कुछ इसी श्रृंखला में राजपुर पीएचसी प्रभारी ने महिलाओं को टोल फ्री नंबर एंबुलेंस व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
महिलाओं को किया जागरूक
विस्तृत जानकारी के अनुसार राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अरुणेंद्र प्रताप ने मिशन शक्ति फेज 4 के तहत पहल की और अस्पताल में आई हुई महिलाएं व स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं को आकस्मिक सेवा 108, गर्भवती महिला 102, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्प 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112 आदि विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर डॉक्टर शिवकुमार,शिव विनायक त्रिपाठी, अजीत कटियार, वीरेंद्र कटियार, प्रतिपालेंद्र, गौरव शुक्ला, प्रदीप सिंह तोमर, शिवेंद्र, शिरीन बानो, एएनएम पुष्पा, दीपा पटेल, पूनम, प्रियंका, नीरज कटियार, कोमल कटियार, नीलम सोनी, कमलेश पाल मौजूद रहीं।
तारीफ काबिल है सरकार की पहल
आपको बताते चलें कि योगी सरकार ने इस मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण के साथ जागरूक करने की पहल शुरू की है। जिसका सफल अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसमे प्रत्येक विभाग को इस अभियान से जोड़ा गया है। वहीं सरकार की इस पहल से जिन महिलाओं को जागरूक किया गया है वह सीएम योगी की सराहना करने में लगी हुई है।