Weather Update: जानिए मैरी क्रिसमस की रात से कैसा रहेगा मौसम का हाल, सिर्फ करिए एक क्लिक
मौसम अपडेट: न्यू ईयर का पहला दिन होगा सर्द, फिर आगे भी जानिए कैसा होगा जनवरी का महीना
Weather Update – वर्ष 2023 जल्द ही समाप्त होने वाला है और दिसंबर के महीने में अभी तक कड़ाके की सर्दी का आगाज नहीं हुआ है पर अब मौसम विभाग ने इस बात कर दिया है कि मैरी क्रिसमस की रात से मौसम में खासा फर्क देखने को मिलेगा। जिसके चलते भीषण सर्दी का एहसास किया जाएगा।
सुबह और शाम का तापमान रहेगा बराबर
मौसम वैज्ञानिक एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि 25 दिसंबर की रात के बाद आने वाले नए वर्ष 2024 का पहला महीना यानी जनवरी तक सुबह और शाम का तापमान गिरते हुए एक सामान्य ही बना रहेगा। सर्द हवाओं के बीच भीषण सर्दी पड़ने की सम्भावना बनी हुई है।
कोहरा होगा घना
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस बीच घना कोहरा भी देखा जाएगा जो धुंध के साथ होगा। इस लिए हाइवे पर चलने वालों को सावधानी बरतनी होगी वहीं दोपहर वातावरण में कोहरे का असर नहीं रहेगा पर शाम होते ही कोहरा देखने को मिलेगा।
बंगाल की खाड़ी का है असर
मौसम वैज्ञानिक की माने तो बंगाल की खाड़ी से चलने वाली सर्द हवाएं गंगा तट के मैदानी क्षेत्रों में बड़ा असर डालने वाली हैं। जो पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ देखने को मिलेगा।
नहीं होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक की माने तो बदलने वाले मौसम में बारिश का न होना पाया गया है। इसलिए किसान भाइयों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनकी फसल को कोई नुकसान पहुंचे।
बुजुर्गो और बच्चों के लिए रहेगी गाइड लाइन
मौसम वैज्ञानिक ने इस बदलाव को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की सलाह तो दी ही है लेकिन ख़ास तौर से बुजुर्गों और बच्चों को ख़ास नसीहत दी है कि वह जब भी बाहर निकले तो गर्म कपड़े जरूर पहने रहें साथ ही कान को जरूर ढके और दस्ताने भी जरूर पहने ताकि उनको किसी तरह की सर्दी की बीमारी न हो सके।