मौसम विभाग का भारी बारिश को लेकर अलर्ट

0
20240911_112123

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है, जिससे आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

वज्रपात की संभावना वाले जिले

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज में वज्रपात की आशंका जताई गई है, इसलिए यहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश की संभावना वाले जिले

फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी प्रकार वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही) और जौनपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अलर्ट के अन्य जिले

गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कौज और कानपुर देहात में भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके अलावा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में भी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अति भारी बारिश की चेतावनी

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को संभावित खतरों के प्रति सचेत रहने की अपील की गई है।मौसम विभाग के इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लोगों को आवश्यक एहतियात बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading