यूपी में होगी ‘सुर साधना’: राज्यभर के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर पंजीकृत कलाकार करेंगे प्रस्तुति, जानिए स्थान

0
e87c9428-7ef6-443a-8817-8c8e62070f41

#image_title

लखनऊ। नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 27 सितंबर (शनिवार) से प्रदेश के दो दर्जन से अधिक धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पंजीकृत कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। योगी सरकार द्वारा यह पहल न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए की जा रही है, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पारंपरिक लोक कलाकारों के संरक्षण हेतु भी अहम मानी जा रही है।

पढ़िए आयोजनों का विस्तार

प्रदेश के प्रमुख स्थलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क और कुड़िया घाट, गोरखपुर के रामगढ़ताल, वृंदावन के प्रेम मंदिर, मुजफ्फरनगर के शुक्र तीर्थ, मीरजापुर के विंध्याचल मंदिर, अयोध्या की राम की पैड़ी*, सीतापुर के नैमिषारण्य धाम समेत कई अन्य जिलों के धार्मिक और पर्यटन स्थल शामिल हैं।

कलाकारों को मिलेगा मंच और पारिश्रमिक

सुर साधना में भाग लेने वाले कलाकारों को योगी सरकार द्वारा पर्याप्त पारिश्रमिक दिया जाएगा। लोक नृत्य के कलाकारों को 15 हजार रुपये, भजन/लोकगायकों को 10 हजार रुपये, और अन्य विधाओं जैसे कठपुतली, जादू, किस्सागोई, दास्तानगोई व काव्य पाठ के कलाकारों को पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

सांस्कृतिक गतिविधियां

इस कार्यक्रम में विभिन्न लोककला विधाओं का प्रदर्शन होगा। कलाकार लोकगायन, भजन/कीर्तन, लोकनृत्य, लोकनाट्य, कठपुतली, जादू, शास्त्रीय गायन/वादन, किस्सागोई और काव्य पाठ जैसे प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेंगे।

स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता

सुर साधना में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। इस पहल से कलाकारों को मंच उपलब्ध होगा और उनकी आर्थिक सहायता भी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, आम जनता और पर्यटक लोक कलाओं से परिचित होंगे और प्रदेश में सांस्कृतिक चेतना विकसित होगी।

प्रशासन और आयोजन का महत्व

संस्कृति विभाग ने बताया कि यह आयोजन न केवल लोक कलाकारों के संरक्षण और संवर्धन में मदद करेगा, बल्कि शहरी और ग्रामीण दर्शकों को लोक संस्कृति से जोड़ने का भी अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश में नवरात्रि उत्सव और सांस्कृतिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा।

प्रदेश के प्रमुख आयोजन स्थल

प्रदेश के निम्नलिखित स्थलों पर सुर साधना का आयोजन किया जाएगा:

* कुसुमवन सरोवर, मथुरा
* झांसी का किला, झांसी
* रामघाट, चित्रकूट
* नया अस्सी घाट, वाराणसी
* त्रिवेणी घाट, प्रयागराज
* जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ
* कुड़िया घाट, लखनऊ
* शिल्पग्राम, आगरा
* बटेश्वर धाम, आगरा
* डााइट ऑडिटोरियम, विकास भवन, बदायूं
* नैमिषारण्य धाम, सीतापुर
* रामगढ़ताल, गोरखपुर
* राम की पैड़ी, अयोध्या
* सामौर बाबा धाम, फिरोजाबाद
* सीता समाहित स्थल, भदोही
* पाल्हमेश्वरी देवी मंदिर, आजमगढ़
* विंध्यवासिनी देवी मंदिर, विंध्याचल
* प्रेम मंदिर, वृंदावन
* शुक्र तीर्थ, मुजफ्फरनगर
* देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर
* गढ़ मुक्तेश्वर, हापुड़
* मां शाकुंभरी देवी मंदिर, सहारनपुर
* शीतला माता मंदिर, मैनपुरी

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading