7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पढ़िए लिस्ट में किन अधिकारियों का है नाम, कानपुर में कौन बना पुलिस उपायुक्त

0
5166b107-d5d8-4570-a770-c287e209e4d7

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए 7 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के पदों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

देव रंजन वर्मा का आदेश निरस्त

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) देव रंजन वर्मा को पहले नियम एवं ग्रंथ लखनऊ से प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ भेजा गया था, लेकिन बाद में इस स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया। अब वे अपने पूर्व पद पर ही बने रहेंगे।

डॉक्टर सतीश कुमार का स्थानांतरण

डॉ. सतीश कुमार को सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक (संबंध) मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है।

मेरठ भेजे गए अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ नियुक्त किया गया है।

कानपुर कमिश्नरेट में नई तैनाती

अतुल कुमार श्रीवास्तव, जो अब तक रामपुर में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर थे, उन्हें पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है।

लखनऊ में मामूली बदलाव

ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से स्थानांतरित कर उसी कमिश्नरेट में एक अन्य दायित्व सौंपा गया है।

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बदलाव

शैलेंद्र कुमार सिंह को अमेठी से पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।

इसी तरह, त्रिगुण बिसेन को फिरोजाबाद से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद नियुक्त किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading